भरतपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर बदमाश
भरतपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर बदमाश
रिपोर्ट: राकेश कोठेनिया
भरतपुर। शहर में देर रात एटीएम लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सारस चौराहा क्षेत्र स्थित एमएसजे कॉलेज के सामने मंगलवार देर रात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
देर रात दिया था वारदात को अंजाम देने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश एमएसजे कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में दाखिल हुए और मशीन को तोड़कर नकदी लूटने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और इलाके में नाकाबंदी कर दबिश दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- शैलेंद्र — निवासी नगला केसरिया, चिकसाना (भरतपुर)
- अजय — निवासी अभौरा, कुम्हेर (डीग)
- कुलदीप — निवासी गढ़ुआ, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पूर्व में किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं और उनके गिरोह में अन्य कौन-कौन से सदस्य सक्रिय हैं।
Comments
Post a Comment