जयपुर ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: जोबनेर में बड़ी कार्रवाई, हत्या का ईनामी आरोपी सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: जोबनेर में बड़ी कार्रवाई, हत्या का ईनामी आरोपी सहित 10 गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना जोबनेर की एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। दो माह से हत्या के मामले में फरार चल रहे 1000 रुपये के ईनामी आरोपी सन्नी उर्फ सनी लखन को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध देशी शराब और अवैध चेजा पत्थर से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि असामाजिक तत्वों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध खनन और आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए 25 अगस्त 2026 को जिले में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत इलाका चन्दवाजी में अवैध खनन के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नीरज पाठक और वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री पन्नालाल जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी जोबनेर श्री मोतीलाल शर्मा, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए:
दो माह से हत्या के मामले में फरार 1000 रुपये के ईनामी आरोपी सन्नी उर्फ सनी लखन को गिरफ्तार किया गया।
अवैध देशी शराब के 48 पव्वे जब्त कर आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।
8 टन अवैध चेजा पत्थर का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर आरोपी पप्पू को गिरफ्तार किया गया और अवैध खनन व परिवहन में प्रकरण दर्ज किया गया।
4 एचएस अपराधियों को धारा 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।
3 गिरफ्तारी वारण्टियों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सन्नी उर्फ सनी लखन पुत्र रामपाल, जाति हरिजन, उम्र 28 साल, निवासी कोटजोवर, थाना मौखमपुरा, जिला जयपुर (हत्या का ईनामी अपराधी)
विष्णु लुहार पुत्र भूटा, जाति लुहार, उम्र 24 साल, निवासी मोराज, थाना गैसाबाद, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) – अवैध शराब
पप्पू पुत्र सुखाराम, जाति जाट, उम्र 50 साल, निवासी अगरपुरा, थाना जोबनेर, जिला जयपुर – अवैध पत्थर परिवहन
बाबूलाल पुत्र गणेशराम, जाति जाट, उम्र 40 साल, निवासी नाडा वाली ढाणी, तन भैंसावा, थाना जोबनेर – हार्डकोर अपराधी एवं एचएस
राजू उर्फ राजेन्द्र सुपडा पुत्र रामकरण, जाति जाट, उम्र 36 साल, निवासी सुपडों की ढाणी, तन खिरंवा, थाना जोबनेर – एचएस
धर्मेन्द्र उर्फ याना पुत्र भंवरलाल, जाति बावरियां, उम्र 28 साल, निवासी ढाणी नागान, थाना जोबनेर – एचएस
मुकेश कुमार उर्फ डाक्टर पुत्र श्रवणलाल, जाति यादव, उम्र 37 साल, निवासी स्वामी की ढाणी, तन लोहरवाड़ा, थाना जोबनेर – एचएस
नवीन बाकोलिया पुत्र महेन्द्र कुमार, जाति रैगर, उम्र 23 साल, निवासी वार्ड नम्बर 09, रैगरों का मोहल्ला, थाना जोबनेर – गिरफ्तारी वारण्ट
ताराचन्द उर्फ मखुर पुत्र राधेश्याम, जाति रैगर, उम्र 27 साल, निवासी हिंगोनिया, थाना जोबनेर – गिरफ्तारी वारण्टी
लालाराम पुत्र मुन्शी, जाति बंजारा, उम्र 30 साल, निवासी भगवानपुरा, थाना आरोण, जिला ग्वालियर – गिरफ्तारी वारण्ट
जब्ती का विवरण: देशी शराब मदीरा के 48 पव्वे तथा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 8 टन चेजा पत्थर।
पुलिस टीम: थानाधिकारी श्री मोतीलाल शर्मा, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री बाबूलाल सउनि, श्री राजेन्द्र सिंह सउनि, श्री रतन लाल हेड कांस्टेबल 570, श्री राजेन्द्र कांस्टेबल 1770, श्री मुकेश कांस्टेबल 2103, श्री विरेन्द्र प्रताप कांस्टेबल 05, श्री इन्द्र कांस्टेबल 2554, श्री राहुल कांस्टेबल 2539, श्री रविन्द्र कांस्टेबल 2488।
विशेष भूमिका में श्री मदनलाल सउनि, श्री राजेन्द्र कांस्टेबल 2296 और श्री सुभाष कुमार कांस्टेबल 2023 रहे।
पीआरओ, जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान का हिस्सा है।






Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।