जयपुर: जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग से छेड़छाड़, 51 वर्षीय लोकल गार्जियन गिरफ्तार जयपुर, 24 अगस्त 2026







जयपुर: जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग से छेड़छाड़, 51 वर्षीय लोकल गार्जियन गिरफ्तार
जयपुर, 24 अगस्त 2026
जयपुर पूर्व पुलिस ने जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और बैड टच के मामले में 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामप्रवेश उर्फ राजेश यादव (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) पीड़िता का स्थानीय संरक्षक था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्रीमती रंजीता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जिले में बालिकाओं व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना जवाहर सर्किल पर दर्ज पीओसीएसओ प्रकरण में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
11 अगस्त 2026 को पीड़िता बालिका अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को आरोपी ने डॉक्टर को दिखाने के बहाने बालिका को उसके पीजी से अपनी कार में लेकर जवाहर सर्किल गार्डन पहुंचाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ तथा बैड टच किया।
इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 387/2026 धारा 74, 75(1) बीएनएस तथा 7/8, 9(एल)(एन)/10 पीओसीएसओ एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री पारस जैन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर श्री शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री महेश चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़िता के दादा का दोस्त है और जयपुर में उसका लोकल गार्जियन बना हुआ था।
आरोपी का पूरा पता: रामप्रवेश उर्फ राजेश यादव, पुत्र श्री शंकर यादव, जाति अहीर, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम वासुदेवपुर उर्फ गोबरही, पोस्ट भवानी छापर बाजार, थाना रहीमपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान पता ए-3, विजय एन्कलेव, सावा की बगौची, रिक्को रोड, बगरू तथा मकान नंबर एच-19, कृष्णा कुंज सोलिटेयर पार्क, बगरू, थाना बगरू, जिला जयपुर।
गठित टीम में थानाधिकारी महेश चन्द्र, उप निरीक्षक लहूर प्रसाद तथा कांस्टेबल भंवरलाल (7223) व आशीष (12821) शामिल थे।
पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।