डीडवाना Rajasthan Rajasthan शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश, विधायक बोले- 'होगी 53 FIR'
*डीडवाना Rajasthan Rajasthan शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश, विधायक बोले- 'होगी 53 FIR' विदेश में बैठे ग्रामीणों के नाम से 'फर्जी दस्तखत': मतदाता सूची संशोधन में डीडवाना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर 1689 मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव हुई धक्का-मुक्की अनपढ़' कर रहे अंग्रेजी में साइन! कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के शेरानीआबाद क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शेरानीआबाद के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और निर्वाचन विभाग के खिलाफ 'आर-पार' की जंग का ऐलान करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। *चैंबर के बाहर भारी तनाव, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े ग्रामीण* प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के कक्ष में जबरन घुसने का प्रयास किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और क...