Posts

आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

Image
आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण देश का दर्पण न्यूज  संवाददाता - सी.एस. राठौर जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)   अनूपपुर/2 अप्रैल 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 3 अप्रैल को आचार्य विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरूस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुंचेगे। कार्यक्रम में म.प्र. शासन के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद, म.प्र. कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदासपुरी शामिल होंगे।  कार्यक्रम के विवरण अनुसार 3 मार्च 2023 की प्रातः 11.40 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का आगमन, प्रातः 11.45 बजे आचार्य विद्यासागर महराजन के दर्शन, 11.50 बजे अतिथियों का मंचासीन, 11.50 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत एवं सम्मान, दोपहर 12 बजे से 12.05 तक महा...

लाडली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों का शत प्रतिशत आनलाईन आवेदन भरने वाले नगरीय निकाय व जनपद होगे पुरूस्कृत

Image
लाडली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों का शत प्रतिशत आनलाईन आवेदन भरने वाले नगरीय निकाय व जनपद होगे पुरूस्कृत देश का दर्पण न्यूज  संवाददाता - सी.एस. राठौर जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)   अनूपपुर/2 अप्रैल 2023/  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने हेतु शत प्रतिशत आनलाईन आवेदन का लक्ष्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले नगरीय निकाय व जनपद को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने बताया कि कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले के जिन नगरीय निकायों तथा जनपद की तीन पंचायते जो सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में चिन्हित पात्र हितग्राहियों का शत प्रतिशत आनलाईन आवेदन का लक्ष्य सबसे पहले पूर्ण करेगी उन्हे पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

कोयला वेतन समझौता को जल्द पूरा न करने पर कोल उद्योग में होगा तीव्र आंदोलन BMS के कोल उद्योग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी

Image
कोयला वेतन समझौता को जल्द पूरा न करने पर कोल उद्योग में होगा तीव्र आंदोलन BMS के कोल उद्योग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी देश का दर्पण न्यूज  संवाददाता - सी.एस. राठौर जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश) अनूपपुर/कोलंचल में कोयला उद्योग में कार्यरत कामगारों का वेतन समझौता -11 का सिर्फ मिनिमम गारंटी बेनिफिट 19 प्रतिशत में ही जे बी सी सी आई कि 8 वीं बैठक मे सहमति बनी है। अन्य सभी शेष बिंदुओंपर जल्द बैठक बुलाकर मार्च 2023 के अंत तक फाइनल करने का भारतीय मजदूर संघ ने पुरजोर प्रयास किया। लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन के कुछ शीर्ष अधिकारी जानबूझकर किसी संघठन विशेष को मदद करने के चक्कर में 10 फरवरी 2023 को कोलकाता हाईकोर्ट का निर्णय आने के पश्चात भी जे बी सी आई कि 9 वी बैठक आयोजित करने में जानबूझकर विलंब किया। जिससे अन्य जेबी एल सी सी आई 11 के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी तक चर्चा कर सहमति बनाना शेष रह गया है। भारतीय मजदूर संघ प्रयासरत है कि जल्द ही जेबीसीसी आई की होनेवाली बैठक में सभी यूनियन से समन्वय बनाकर 11 वें वेतन समझौता को अंतिम रूप दिया जाएगा उसके बाद ही इसे मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस...

जन-कल्याण में जन अभियान परिषद निभा रही अहम भूमिका, जिले में जन अभियान परिषद द्वारा लाडली बहना योजना की दी जा रही जानकारी

Image
जन-कल्याण में जन अभियान परिषद निभा रही अहम भूमिका, जिले में जन अभियान परिषद द्वारा लाडली बहना योजना की दी जा रही जानकारी देश का दर्पण न्यूज संपादकीय  जिला/संभाग - शहडोल,(मध्य प्रदेश) शहडोल/02 अप्रैल 2023/  कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशन एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे के नेतृत्व में जिले में जन-कल्याण में जन अभियान परिषद अहम भूमिका निभा रही हैं। जन अभियान परिषद से जुड़े सभी लोग बहनों के सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ हुई लाड़ली बहना योजना और नए मध्यप्रदेश के निर्माण के संकल्प में संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था के सदस्य, प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी, मेंटर, छात्र सहित अन्य संस्था से जुड़े लोगों द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों का जाकर दीवार लेखन, चौपाल, जागरूकता रैली तथा घर घर जाकर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना तथा पेशा एक्ट की जानकारी सतत दी जा रही है। इसके अलावा जन अभियान परिषद द्वारा जल-संरक्षण, नशा-मुक्ति और ऊर्जा की बचत जैसे क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का बेहतर कार्य किया जा रहा है। जन अभि...

अखिलेश कौशिक को मुंडावर का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर खैरथल में किया भव्य स्वागत*

Image
*अखिलेश कौशिक को मुंडावर का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर खैरथल में किया भव्य स्वागत* *खैरथल/ अलवर (अमित शर्मा)*   खैरथल कस्बे में अखिलेश कौशिक को मुंडावर का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर मातौर रोड स्थित कार्यालय पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी, रामवतार चौधरी, सूर्यदेव कटारा, साहिल खान, इरफान, वीरेंद्र कौशिक, का साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, पार्षद मोहनलाल शर्मा, रविंद्र शर्मा, नीरज गौड़, अमित शर्मा, दुष्यंत तिवाड़ी, सोनू शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, आदि गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश कौशिक का माला एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया

राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा* भद्रेश्वर मे भाईचारे का मिसाल शोभायात्रा मे सामिल हुए सैकड़ों मुस्लिम युवक

Image
रिपोर्टर, विरेन्द्र राय हुगली, पश्चिम बंगाल 30/03/2023  *राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा*  भद्रेश्वर मे भाईचारे का मिसाल शोभायात्रा मे सामिल हुए सैकड़ों मुस्लिम युवक  हुगली : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर हुगली सहर के अलग-अलग इलाकों में राम नवमी का शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार भी सजाया गया था।राम की झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने रास्ते भर भगवान राम के जयकारे लगाया। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान हिन्दू, मुस्लिम भाईचारे का मिसाल देखा गया, भद्रेश्वर तेलिनीपारा मे मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों पर जगह जगह फुल बरसाय, राम भक्तों को ठंडे पानी और शरबत पिलाए, डीजे की धुन पर राम नाम के जयकारों का जोरदार उद्घोष हुआ। समस्त इलाका भगवा पताका से पट गया। बच्चे बड़े युवा और वृद्ध के हाथों में पारम्परिक अस्त्र शस्त्र नजर आये। इस दौरान चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट भद्रेश्वर प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे। शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की तरह...

डा.वासुदेव पाण्डेय बने मुद्रासन संघ के डायरेक्टर युवाओं में खुशी की लहर

Image
डा.वासुदेव पाण्डेय बने मुद्रासन संघ के डायरेक्टर युवाओं में खुशी की लहर रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश  सीतापुर।भाजपा युवा मोर्चा शाहपुर मण्डल अध्यक्ष डा.वासुदेव पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी के जिला नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के मुद्रासन संघ का डायरेक्टर नामित किया है।    इस मौके पर शाहपुर मंडल के युवा मोर्चा टीम ने गुलाल लगा कर व मिठाई खिलाकर डॉ० पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया।बताते चलें की शाहपुर मंडल के ग्राम चंदेसुवा के रहने वाले डा.वासुदेव पाण्डेय पेशे से एक प्राइवेट महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनकी भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी और उनकी कार्य शैली ने उन्हें पहले बहु चर्चित शाहपुर मण्डल के युवा मोर्चा का अध्यक्ष नामित कराया था और फिर कल उत्तर प्रदेश सहकारी संघ मुद्रासन संघ का डायरेक्टर बनाया है। लगातार उनकी इस प्रगति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं युवाओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।     इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता राम जी शुक्ला विनोद शुक्ला, कमल किशोर त्रिवेदी गुड्डू अमित त्रिवेदी,...