आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण देश का दर्पण न्यूज संवाददाता - सी.एस. राठौर जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश) अनूपपुर/2 अप्रैल 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 3 अप्रैल को आचार्य विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरूस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुंचेगे। कार्यक्रम में म.प्र. शासन के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद, म.प्र. कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदासपुरी शामिल होंगे। कार्यक्रम के विवरण अनुसार 3 मार्च 2023 की प्रातः 11.40 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का आगमन, प्रातः 11.45 बजे आचार्य विद्यासागर महराजन के दर्शन, 11.50 बजे अतिथियों का मंचासीन, 11.50 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत एवं सम्मान, दोपहर 12 बजे से 12.05 तक महा...